कैट एग्जाम में शहर की 3 बेटियों ने फहराया परचम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 01:14 PM (IST)

चंडीगढ़,(आशीष): ट्राईसिटी के होनहारों ने कॉमन एडमिशन टैस्ट-2021 (कैट) में इस साल भी शानदार प्रदर्शन किया। ट्राईसिटी के लगभग 20 युवाओं ने 99 परसैंटाइल या इससे अधिक लेने में कामयाब रहे।   


कैट एग्जाम से शहर से पांच हजार के करीब स्टूडैंट्स ने लिया था हिस्सा
कैट एग्जाम में शहर की बेटियों ने भी इस बार परचम फहराया है। शहर के टॉप 12 में एक बेटी श्रेया सिंगला ने जगह बनाई है। श्रेया सिंगला ने 99.86 परसैंटाइल के लिए सफलता पाई है। इस बार शहर के सैक्टर-34 स्थित बुल्स आईज कोचिंग सैंटर से 13 स्टूडैंट्स ने सफलता पाई है। इस बार कैट एग्जाम से शहर से पांच हजार के करीब स्टूडैंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें से 100 के करीब ने सफलता पाई है। सैक्टर-35 के रहने वाले बी. अनमोल ने 99.94 फीसद के साथ शहर में पहला स्थान हासिल किया है जबकि श्रेया सिंगला ने 99.86 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 

 


दीपेश बंसल 98.55,श्रेया सिंगला 99.86,प्रणव खुराना 99.16,आंचल शर्मा 97.76,भव्य मित्तल 98.31,पुलकित ढल्ल 95.38,आशीष जाखड़ 98.77,आदित्य मेहरा 99.63,अभिषेक जैन 99.19,अपूर्व गुप्ता 97.30,अभिनव जिंदल 99.4,हिमांशु बंसल99.65 पर्सैंटाइल हासिल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News