पी.जी.आई.कैंपस के 28 सहित शहर में 666 कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल)। पी.जी.आई. कैंपस के 28 समेत शहर में रविवार को 666 कोविड केस कन्फर्म हुए जबकि 96 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं, ट्राईसिटी में कुल 1965 मामले आए। शहर में अब एक्टिव मरीज 2364 हो गए हैं जबकि पॉजिटिविटी रेट रेट 14.36 प्रतिशत रहा। कुल मरीजों की संख्या 68421 हो गई है। सात दिनों से रोजाना औसतन 337 मरीज कन्फर्म हो रहे हैं। 24 घंटे में 4637 की टैसिं्टग हुई, जो अभी तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 60, सैक्टर-15 से 23, सैक्टर-38 से 21 केस आए हैं। 

 


मरीजों में 27 बच्चे भी
666 कोविड मरीजों में से 585 ने दोनों, 29 ने पहली डोज ली हुई है जबकि 25 ने वैक्सीन नहीं ली है। मरीजों में 27 बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 15 साल से कम है।
पंचकूला में 533 केस
पंचकूला में 418 नए केस आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1147 पहुंच गई है। इनमें अभयपुर, अमरावती एन्क्लेव, बरवाला, भैंसा टिब्बा, बीड़ घग्गर, बुढऩपुर, चंडीमंदिर, घाटीवाला, हरिपुर,आई.टी.बी.पी, कालका, किहरा सीता राम, कीरतपुर, कुंडी, लेाहगढ़, माजरी, एम.डी.सी.-4,5,6,नाडा, नानकपुर, ओल्ड पंचकूला, पपलोहा, पिंजौर, रैली, रामपुर सुरी, सैक्टर-10, 11, 12,12ए, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 2, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28, 30, 31, 4, 6, 7, 8, 9 सूरजपुर, टिब्बी, व टिपरा शामिल हैं।

 


मोहाली में एक की मौत
जिला मोहाली में रविवार को 766 पॉजीटिव केस आए। जबकि एक की मौत हुई है। रविवार को मोहाली में सर्वाधिक 290 केस आए हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों की बात करें तो ढकोली में 240, डेराबस्सी में 47, लालड़ू में 9, बूथगढ़ में 8, घड़ुआं में 32, खरड़ में 114, कुराली में 21 और बनूड़ में 5 केस आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस 2576 हो गए हैं और 1077 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News