सवा करोड़ के घपले में मार्कफैड का सीनियर ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत सिंह): विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को पंजाब मार्कफैड के एम.आर.एम. कॉम्पलैक्स राजपुरा में गेहूं के स्टाक में बड़ा गबन करने के आरोप में सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उक्त मामले में राजबीर सिंह बैंस सहित शामिल मार्कफैड के 4 कर्मचारियों ने एम.आर.एम. कॉम्पलैक्स में भंडारित की गई 6,097 किं्वटल गेहूं की 12,194 बोरियों की हेरा-फेरी करके सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का नुक्सान पहुंचाया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में 13 मई, 2016 को एफ.आई.आर. विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज हुई थी।

 

इस केस में सीनियर ब्रांच अफसर मार्कफैड राजपुरा राजबीर सिंह बैंस, निगरान (कस्टोडियन) एम.आर.एम. कॉम्पलैक्स फरीद खान और सेल्समैन  दलेर सिंह को इस गबन के लिए जांच के दौरान जिम्मेदार पाया गया। इस मामले की जांच के दौरान अश्वनी कुमार फील्ड अफसर ओपन पङ्क्षलथ (गोदाम) गांव ढींडसा, राजपुरा को भी बाद में नामजद किया गया।

 


प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला एम.आर.एम. कॉम्पलैक्स राजपुरा में खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफैड के भंडारण गोदामों और ढींडसा में खुले पङ्क्षलथ की अचानक चैकिंग के बाद दर्ज किया गया। इस चैकिंग के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीम को पता लगा कि मार्कफैड के उक्त मुलाजिमों ने साल 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के दौरान 6097 किं्वटल वजनी गेहूं की 12,194 बोरियों का गबन किया, जो कि कुल स्टोर की गई गेहूं के रिकॉर्ड को वैरिफाई करने से पता चला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News