पिछले 3 दिन में 100 डेंगू मरीज, शनिवार को 32 नए केस

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शहर में पिछले तीन दिनों में 100 डेंगू मरीज अभी तक कन्फर्म हो चुके हैं। शनिवार को 32 और नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। अक्तूबर में अभी तक 281 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि कुल मरीजों की संख्या 365 पहुंच चुकी है। मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 10 केस और मौलीजागरां से 7 केस सामने आए हैं। अभी तक मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 6 है, जिसमें से एक केस अक्तूबर महीने का है।

 

हैल्थ डिपार्टमैंट की ओर से फील्ड एक्टिविटी बढ़ा दी गई है। शनिवार को 139 नोटिस किए गए। 2 चालान काटे गए हैं। टीम की ओर से घर-घर जाकर डेंगू की मॉनिटरिंग की जा रही है। 4609 घरों की चैकिंग की गई। कुल 7167 कंटेनर चैक हुए, जिसमें से 64 पॉजीटिव मिले। 1077 कूलर चैक हुए, इनमें से 31 पॉजीटिव मिले। 2860 टैंक जांचे गए, इनमें 3 पॉजीटिव और 48 बिना ढक्कन के मिले।

 

26 होदी में से 1 और 89 टायर में से 1 में डेंगू का लारवा पाया गया। शहर में डेंगू से इस साल अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की है, ताकि लोग डेंगू से सुरक्षित रख सकें। पिछले साल सितम्बर में 19 डेंगू के मामले आए थे। वर्ष 2020 में अक्तूबर में 89 और नवम्बर में 116 मामले दर्ज किए गए थे  
अब तक 7594 हुए चालान 

  • साल                    2017        2018        2019         2020      2021
  • कुल नोटिस          3040      13332        21256       5365      7594  (अभी तक )
  • शो कॉज नोटिस      6            80            227           247        326    (अभी तक )
  • चालान                   8          22            234           106         434   (अभी तक )

40 हजार से ज्यादा घरों की चैकिंग
शहर में अब तक 40 हजार से ज्यादा घरों की चैकिंग की जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 400 से अधिक लोगों का डेंगू के प्रति लापरवाही बरतने पर चालान किया जा चुका है। वहीं 7 हजार से लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajit Dhankhar

Recommended News

Related News