‘ट्राईसिटी में 2308 कोरोना पॉजीटिव, 10 मौतें

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 10:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : ट्राईसिटी में कोरोना के आंकड़े प्रतिदिन नया रिकार्ड बना रहे हैं। रविवार को सबसे ज्यादा 2308 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई और 10 मरीजों की मौत हुई है। मोहाली में सबसे ज्यादा 893 नए केस आए हैं, वहीं 5 मरीजों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में 749 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पंचकूला में रविवार को आंकड़ा 600 पार हो गया। जिले में 666 नए केस आए हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हुई है।

 


5236 एक्टिव केस
चंडीगढ़ में दो दिन में 1454 लोगों में वायरस कन्फर्म हुआ है। रविवार को मिले 749 मरीजों में 432 पुरुष व 317 महिलाएं हैं। दो कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। सैक्टर-32 से 31 साल के पुरुष और दड़वा से 51 साल के पुरुष की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 435 पहुंच गई है। 413 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 
मार्च के आखिर तक शहर में 2918 एक्टिव केस थे। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5236 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 38682 हो गई है। अभी 85 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 24 घंटे में 3800 लोगों की टैस्टिंग हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News