बाजार खुलते ही Vedanta के शेयर में आई 9% की गिरावट

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 11:47 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः वेदांता के शेयर में सोमवार को बाजार खुलते ही बिकवाली दबाव देखने को मिला। इससे शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूट गया। 10:14 बजे इस शेयर का प्राइस 9 फीसदी गिरकर 240 रुपए चल रहा था। गिरावट की वजह यह है कि कंपनी तमिलनाडु में अपने एक कॉपर प्लांट को बेचने जा रही है। उसने इसके लिए Expression of Interest (EOI) मंगाया है।

वेदांता का यह कॉपर प्लांट तमिलनाडु के तुतिकोरिन में है। राज्य सरकार के एक आदेश के बाद यह प्लांट 2018 के मध्य से बंद पड़ा है। इस प्लांट को खरीदने की इच्छुक कंपनियां 4 जुलाई तक EoI सब्मिट कर सकती हैं।

वेदांता के इस प्लांट की बिक्री में ऑक्सीजन जेनरेशन फैसिलिटी और रेजिडेंशियल होम शामिल हैं। इस प्लांट पर पर्यावरण के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था। उसके बाद राज्य सरकार ने इसे बंद करने का आदेश दिया था।

बंद होने के वक्त इस प्लांट में सीधे तौर पर 5,000 एंप्लॉयीज और इनडायरेक्टली 25,000 एंप्लॉयीज काम कर रहे थे। वेदांता का शेयर एक महीने में 22 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। 20 मई को इस शेयर का भाव 314 रुपए था। अब यह 240 रुपए के भाव पर आ गया है। इस साल अब तक यह शेयर 31 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। वेदांता देश की बड़ी मेटल कंपनियों में से एक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News