अमरीकी शेयर बाजार में तेजी, भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 12:36 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी शेयर बाजार बीते दो सालों के सबसे बुरे हफ्ते का सामना कर उससे उभरने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। सोमवार प्रात:काल शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल में 400 से ज्यादा अंकों का विस्तार देखा गया। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। 

इस समय पर डाओ जोंस इंडस्ट्रियल 421 अंकों या 1.74 प्रतिशत के वृद्धि के साथ 24,611 अंकों पर पहुंच गया है। शुक्रवार को डाओ जोंस 24,190 अंकों पर बंद हुआ था। नैस्डैक इस समय पर 104 अंकों या 1.52 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6,978 अंकों पर है। एस एंड पी 500,38 अंकों या 1.46 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,657 अंकों पर है। नाइस कोंपोसाईट 152 अंकों या 1.23 प्रतिशत के वृद्धि के साथ 12,558 अंकों पर पहुंच गया है। 

गौरतलब है कि बीते हफ्ते डाओ जोंस इंडस्ट्रियल के शेयर में दो बार 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई थी। इसी के साथ ही गिरावट का स्तर पूरी दुनिया के बाजारों के लिए चिंता का कारण बन गया था। ऐसे में सोमवार को बाजार में तेजी भारत समेत पूरी दुनिया के बाजार के लिए अच्छा संकेत साबित हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News