टीवीएस ने मार्च 2022 में 3,07,954 वाहन बेचे

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्लीः मोटर कंपनी टीवीएस ने मार्च 2022 में 3,07,954 वाहनों की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में यह संख्या 3,22,643 थी जोकि दर्शाता है कि कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोपहिया बाजार में उसने मार्च 2022 में कुल 2,92,918 वाहन बेचे है, जिसमें से 1,96,956 वाहन घरेलू बाजार में बिके हैं। पिछले वर्ष के मार्च में कंपनी ने कुल 3,07,397 दोपहिया वाहन बेचे थे, इसमें 2,02,155 वाहन घरेलू बाजार में बिके थे।

दोपहिया बाजार में कंपनी ने मोटरसाइकिल वर्ग में वृद्धि हासिल करते हुए मार्च 2022 में 1,60,522 वाहन बेचे हैं, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 1,57,254 थी। कंपनी ने मार्च 2021 में 1,04,513 स्कूटर बेचे थे, जिसकी संख्या घटकर मार्च 2022 में 94,747 रही। कंपनी ने बताया की सेमीकंडक्टर की कमी के कारण प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ा है और हमें आशा है कि आने वाले महीनों में सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार होगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में टीवीएस ने मार्च 2022 में 1,09,724 वाहनों का निर्यात किया है जिसमें 95,962 दोपहिया वाहन शामिल है। कंपनी नें मार्च 2021 में 1,19,382 वाहनों का निर्यात किया था, इसमें से 1,05,242 दोपहिया वाहन थे। तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी कंपनी को गिरावट देखने को मिली है मार्च 2022 में कंपनी ने 15,036 वाहन बेचे हैं, जिनकी संख्या पिछले वर्ष इसी अवधि में 15,246 थी। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में टीवीएस ने 8.15 लाख दोपहिया वाहन बेचे हैं, जिसकी संख्या वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 8.87 लाख थी। कंपनी की तिपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है। उसने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 41,774 वाहन बेचे हैं, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की उक्त अवधि में यह संख्या 40,965 थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News