इस कर्मचारी ने किया कुछ ऐसा कि भावुक हुए रतन टाटा, यूजर्स ने भी कहा- 'सुनहरे दिल वाला आदमी'

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 06:15 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः रतन टाटा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मुंबई के ताज होटल का एक शख्स अवारा कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए छाता लिए नजर आ रहा है। कर्मचारी के इस दयाभाव ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का भी ध्यान खींचा और अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesariजानिए रतन टाटा क्या बोले?
इंस्टाग्राम पर टाटा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "इस मानसून में आवारा लोगों के साथ आराम बांटना, ताज का ये कर्मचारी काफी दयालु है कि उसने अपनी छतरी को आवारा कुत्ते के साथ शेयर किया, जबकि बारिश काफी ज्यादा थी। मुंबई की भागदौड़ में कैद एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह के भाव आवारा जानवरों के लिए एक लंबा रास्ता तय करते हैं।"

PunjabKesariएक मिलियन से ज्यादा लाइक्स वाले इस पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा। कुछ लोगों ने ताज के कर्मचारी को 'सुनहरे दिल वाला आदमी' बताया, तो कई लोगों ने ऐसी चीजों को नोटिस करने के लिए टाटा की सराहना की है। टाटा के एक फॉलोअर ने पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "सर, ये ताज कर्मचारी अपनी दयालुता के लिए सैलरी हाइक या कुछ खास पाने का हकदार है।"

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News