बिकने जा रही है सायरस मिस्त्री की यह कंपनी, रतन टाटा से लिया था पंगा

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 12:13 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शापूरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) की कंपनी यूरेका फोर्ब्स (Eureka Forbes) को अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फंड एडवेंट इंटनेशनल (Advent International) खरीदेगा। यूरेका फोर्ब्स में 72 फीसदी हिस्‍सेदारी 4,400 करोड़ रुपए में खरीदने को शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही व्यापार समूह ने लंबे इंतजार के बाद यूरेका फोर्ब्स लेबल के तहत अपने घरेलू इस्तेमाल के उपकरणों के कारोबार की बिक्री प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

नवंबर 2019 में शुरू हुई इस बिक्री प्रक्रिया से 156 साल से अधिक पुराने एसपी ग्रुप को कर्ज के ढेर से निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रुप एफकॉन्स लेबल के तहत अपने प्रमुख कंस्‍ट्रक्‍शन एंड कारोबार पर और ज्‍यादा फोकस कर पाएगा।

PunjabKesari

72.56 फीसदी स्‍टेक की डील
शापूरजी पलोनजी ग्रुप (SP) ने रविवार को कहा कि 72.56 फीसदी हिस्‍सेदारी के लिए 4,400 करोड़ रुपए का वैल्‍यूएशन है। इसमें एडजस्‍टमेंट भी शामिल है। इसके अलावा इसमें यूरेका फोर्ब्स की डीमर्जर और लिस्टिंग के बाद शेष हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफर भी शामिल है।

PunjabKesari

SP ग्रुप पर 20,000 करोड़ का कर्ज
156 साल पुराने शापूरजी पलोनजी ग्रुप के पास टाटा ग्रुप में 18 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। एसपी ग्रुप पर इस समय 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। इसमें से 12,000 करोड़ रुपए कर्ज पर 2023 तक मॉरेटोरियम है। महामारी के दोरान आरबीआई ने कर्जदाताओं को यह राहत दी थी।

PunjabKesari

यूरेका फोर्ब्स का कारोबार
यूरेका फोर्ब्स वैक्यूम क्लीनर और वाटर प्यूरिफायर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। 35 देशों में इसके करीब 2 करोड़ ग्राहक हैं लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा के कारण कंपनी घाटे में चल रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 78 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। मार्च में आरबीआई की केवी कामत कमेटी ने शापूरजी पलौंजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (SPCPL) के लिए 10,900 करोड़ रुपए का रिस्ट्रक्चरिंग पैकेज मंजूर किया था। SPCPL एसपी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।

टाटा-मिस्त्री विवाद
शापूरजी पलौंजी समूह की टाटा संस में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है। पालोनजी मिस्त्री के बेटे सायरस मिस्त्री को 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था लेकिन चार साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था। तभी से उनकी टाटा समूह के साथ ठनी हुई थी। टाटा समूह ने एसपी समूह की हिस्सेदारी खुद खरीदने का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए मिस्त्री परिवार तैयार नहीं है। हाल में कोर्ट ने इस मामले में टाटा के पक्ष में फैसला दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News