गौतम अडानी और मुकेश अंबानी दोनों की घटी दौलत, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 12:51 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अरबपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। अब उनका नाम दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों में नहीं रह गया है। वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी ग्रुप के चेयरमैन चौथे स्थान पर खिसक आए हैं। एलन मस्क दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी को एक पायदान का और नुकसान हुआ है, अब वह 12वें स्थान पर हैं। 

गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक 683 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति घटकर 120 अरब डॉलर रह गई है। अडानी की जगह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अब ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस आ गए हैं। हालांकि, अडानी और बेजोस की संपत्ति में कोई अधिक अंतर नहीं हैं। बेजोस की संपत्ति 121 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी संपत्ति 188 अरब डॉलर है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 145 अरब डॉलर है।

अडानी के लिए अब तक सही नहीं रहा 2023

साल 2023 अब तक गौतम अडानी की संपत्ति के लिए सही नहीं रहा है। दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट में वे ही अकेले हैं, जिनकी संपत्ति में गिरावट आई है। अडानी की संपत्ति साल 2023 में अब तक 683 मिलियन डॉलर घट चुकी है। टॉप-10 में मौजूद अमीरों की बात करें, तो बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 26 अरब डॉलर, मस्क की संपत्ति में 8.21 अरब डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 13.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स को देखने पर पता चलता है कि दुनिया के टॉप-15 अमीरों में से सिर्फ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ही ऐसे हैं जिनकी संपत्ति इस साल घटी है। लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी की संपत्ति 683 मिलियन डॉलर घटी है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 2.38 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वे 12वें स्थान पर हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News