Share Market Closing: सेंसेक्स 1456 अंक टूटा, निफ्टी 15,774 पर बंद

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 03:37 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1456.74 (2.68%) अंक गिरकर 52,846.70 और निफ्टी 427.40 (-2.64%) अंकों की गिरावट के साथ 15,774.40 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 1200 अंक टूटकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,000 के स्तर के नीचे कारोबार शुरू किया। 

डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। S&P 500 भी 3% और नैस्डेक में 3.5% की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा यूरोप के बाजार 2-3% लुढ़के हैं और बात करें एशियन मार्केट की तो यहां भी गिरावट देखने को मिल रही है। SGX Nifty में 300 पॉइंट से ज्यादा अंकों की गिरावट है। जापान, हॉन्गकन्ग और ताइवान के मार्केट में करीब 2.5% की गिरावट है। चीन का बाजार भी करीब 1% टूटकर कारोबार कर रहा है।

बाजार में गिरावट के कारण
अमेरिकी बाजार के टूटने के पीछे की बड़ी वजह महंगाई दर है। यहां महंगाई 40 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। 1981 के बाद यूएस में महंगाई दर मई में 8.6% पर पहुंची है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ये अभी करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहे हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग वीपी - रिसर्चर अजीत मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते में बाजार में ज्यादा अस्थिरता रहेगी। अमेरिकी महंगाई दर के साथ साथ बाजार शुक्रवार को जारी किए फ्रैक्ट्री आउटपुट के डेटा पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा आज रिटेल महंगाई के आकंड़े आएंगे। वहीं यूएस फेड की बैठक का आउटकम 15 जून को आएगा। इन सभी चीजों को लेकर बाजार में अनिश्चितता का महौल है।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 1.84% की गिरावट रही
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते 10 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4% की गिरावट रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News