जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के 3.20 लाख करोड़ डूबे

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 05:54 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार के लिए 2022 का साल भारी साबित होता दिख रहा है। जनवरी में बिकवाली का जो माहौल था, वही स्थिति जून में भी है। बढ़ती महंगाई और कोरोना की वापसी की आहट से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार रेंगता हुआ नजर आया और इस वजह से निवेशकों को 3.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लग गई। 

शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1.84 फीसदी या 1016.84 अंक नुकसान के साथ 54,303 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1.70% या 277 अंक की गिरावट के साथ बमुश्किल 16,200 के स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा। 

कोरोना की वापसी
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। देश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए।

चीन में तालाबंदी
कोरोना की वजह से चीन के व्यापार केंद्र शंघाई में फिर से तालाबंदी की आहट देखने को मिल रही है। अब भी शंघाई में कड़े प्रतिबंध बरकरार हैं। प्रतिबंधों की वजह से भारतीय बाजार में आपूर्ति की दिक्कतें आ सकती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News