गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजारः सेंसेक्स 1747 अंक टूटा, निफ्टी 16900 के नीचे फिसला

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 03:39 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1747.08 अंक टूटकर 56,405.84 अंक और निफ्टी 531.95 अंक गिरकर 16,842.80 पर बंद हुआ।

पेटीएम का शेयर 3% टूटकर 870 रुपए के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। पॉलिसीबाजार का भी शेयर 2% नीचे। नायका का शेयर 5% गिर कर 1,536 रुपए के नए निचले स्तर पर है। स्माल और मिड कैप इंडेक्स 4-4% टूटे हैं। गिरावट का मुख्य कारण यूक्रेन और रूस के बीच तनाव है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। यह 93 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं।

बाजार में यह भी अनिश्चितता है कि LIC का IPO कैसा रहेगा। सरकार अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आ रही है और फाइनेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी होगी।

आज सेंसेक्स शुक्रवार से 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला था। इसने 57,140 का ऊपरी स्तर और 56,720 का निचला स्तर पहले घंटे में ही टच कर लिया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में है, बाकी 29 शेयरों में गिरावट है। बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। SBI 4%, HDFC 3% और ICICI बैंक का शेयर 3.50% टूटा है।

मार्केट कैप घटकर 256 लाख करोड़
शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 255.61 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 773 पॉइंट्स गिर कर 58,152 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231 अंक टूटकर 17,374 पर बंद हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News