शेयर बाजार आज फिर टूटा, सेंसेक्स 480 अंक से ज्यादा लुढ़का

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 10:01 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।  

बाजार खुलने के साथ लगभग 786 शेयरों में तेजी आई, 1425 शेयरों में गिरावट आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ खुलकर अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ था।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिड कैप में यस बैंक, क्रिसिल, वरूण बिवरेज, बजाज होल्डिंग और बायोकॉन में तेजी है, जबकि क्लीन, टाटा कम्यूनिकेशन, AB कैपिटल, अपोलो हॉस्पिटल, ऑयल, जिंदल स्टील, माइंड ट्री, अशोक ले लैंड और जेएसडब्लू एनर्जी में गिरावट है। स्मॉल कैप में टाटा केमिकल, गोकुल एग्रो, कैन फिन होम्स, मैन इंडस्ट्री, यश पक्का में तेजी है।

मेटल, IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 में गिरावट और 1 में तेजी है। इसमें IT, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट है। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, फार्मा, PSU बैंक में मामूली बढ़त है। वहीं सिर्फ प्राइवेट बैंक में बढ़त है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News