क्रेडिट पॉलिसी के ऐलान से खुश हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई तेज छलांग

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 10:47 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः क्रेडिट पॉलिसी के ऐलान के बाद बाजार में जोश देखने को मिल रही है। बाजार दिन के ऊंचाई पर कामकाज कर रहा है। इंट्राडे में निफ्टी 17,900 के पार निकला है। वहीं बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी हावी है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।  

फिलहाल, सेंसेक्स 522.61 (0.88%) अंकों की बढ़त के साथ 60,200.44 और निफ्टी 149.10 (0.84%) अंक चढ़कर 17,939.45 पर कारोबार कर रहा है। अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 59960 पर और निफ्टी 17,886 पर खुला।  

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.98% चढ़कर 34,754 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.05% की बढ़त के साथ 14,654 और S&P 500 0.83% चढ़कर 4,399 पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News