बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1023 अंक चढ़ा, निफ्टी 14990 के करीब बंद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 05:13 PM (IST)

मुंबईः आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1030.28 अंक यानी 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 50781.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 274.20 अंक यानी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 14982 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज शाम पांच बजे तक हुई ट्रेडिंग 
सुबह 11:40 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते कारोबार बाधित था। एनएसई के वक्तव्य में कहा गया था कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेता है लेकिन दोनों की सेवाएं ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे से बाजार में दोबारा कारोबार शुरू हुआ और पांच बजे ट्रेडिंग बंद हुई। 

सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
सेंसेक्स में एक्सिस बैंक और HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5-5% की बढ़त रही। बाजार में निवेशकों ने सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की। नतीजतन, निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,335 अंकों की बढ़त के साथ 36,452.30 पर बंद हुआ है। निफ्टी भी 274 अंक ऊपर 14,982.00 पर बंद हुआ है।

एक्सचेंज पर 60% शेयरों में बढ़त
एक्सचेंज पर 3,099 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,854 के शेयरों में बढ़त और 1,081 में गिरावट दर्ज की गई। बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 203.98 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कल यह 201.39 लाख करोड़ रुपए था।

ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली
दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 474 अंकों की गिरावट के साथ 29,682 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 943 अंक नीचे 29,689 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 72 अंक नीचे 3,564 पर बंद हुए हैं। इसी तरह कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में भी गिरावट रही। बिकवाली की मुख्य वजह फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और शेयरों की बढ़ती वैल्यू है। मंगलवार को अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट दबाव में बंद हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News