TCS में अगले 3 महीने में 5 लाख कर्मचारियों आकंड़ा पार करने की संभावना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 02:19 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत की दिग्गज आईटी कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है। कंपनी के पास अगले 3 महीनों 5 लाख से अधिक कर्मचारी होने की संभावना है। TCS प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली भारत की नंबर एक कंपनी बन जाएगी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी के पास कुल कर्मचारियों की संख्या 4,88,649 थी। जिसमें से इसी अवधि में 40,185 नए लोगों को नौकरी दी गई। सिर्फ जनवरी-मार्च 2021 की अवधि में, कंपनी ने 19,388 नए लोगों को नौकरी दी है। जो कि एक तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

यहां तक कंपनी को इस तिमाही में 9.2 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड डील मिले हैं। इसी अवधि में कंपनी का अट्रीशन रेट (attrition- नौकरी छोड़कर जाने वाले) ऑल टाइम लो पर ही है और यह 7.2 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी ने फिस्कल ईयर 2021-22 की पहली तिमाही में कितने लोगों को भर्ती किया जाएगा, इसके बारे कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी ने कहा है कि फिस्कल ईयर 2021-22 में 40,000 से अधिक फ्रेशर्स की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी इतनी ही भर्तियां की गई थी।

चौथी तिमाही के नजीते घोषित करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में कंपनी के Human Resources चीफ मिलिंद लक्कड़ (Milind Lakkad) ने संकेत दिए कि अप्रैल जून और जुलाई सिंतबर यानी पहली और दूसरी तिमाही में बड़ी संख्या में नई भर्तियां हो सकती हैं। मनी कंट्रोल को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस बात की बड़ी संभावना है कि पहली तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 5 लाख  पार कर जाएगी। कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारी संख्या में नई भर्तियों की नीति अपना रही है। 

TCS के CEO राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने भी मीडिया से बात कहा था कि वे प्रतिभाओं को चुनने और उनके कौशल और प्रतिभा को विकसित करने की अपनी क्षमता को लेकर पूरी तरह आश्वसत हैं। उन्होंने आगे कहा था कि मुख्य चुनौती टैलेंट को लेकर नहीं है। इस समय हमें जो मौके दिखाई दे रहे हैं वो बहुत अलग और खास तरीके के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमारा मानना है कि हमें कंपनी में ही आतंरिक रूप से प्रतिभा और कौशल को विकसित करना होगा।

5 लाख कर्मचारियों के रखने वाली मील पत्थर पार करने के साथ TCS भारत की सबसे टेक्नोलॉजी एम्लॉयर (employer) बन जाएगी और दुनिया में Accenture के बाद नौकरी देने के लिहाज से दूसरी सबसे बडी़ कंपनी हो जाएगी। बता दें कि Accenture के पास पहले से करीब 5.37 लाख कर्मचारी हैं।

दूसरी भारतीय कंपनियों पर नजर डालें तो इन्फोसिस (Infosys) में करीब 2.5 लाख कर्मचारी हैं। एचीसीएल टेक (HCL Tech) में 16 लाख और विप्रो (Wipro) में  1.9 लाख कर्मचारी हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो रोजगार देने के नजरिए से टीसीएस भारत में इंडियन रेलवे के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। भारत सरकार के मालिकाना हक वाली इंडियन रेलवे में करीब 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।

दूसरी प्राइवेट कंपनियों पर नजर डालें तो आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) में 1.2 लाख कर्मचारी हैं। वहीं L&T में 3.37 लाख और रिलायंस इंडस्ट्रीज में (Reliance Industries) में 2 लाख कर्मचारी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News