TCS ने 6 महीने में दूसरी बार बढ़ाई सैलरी, 4.7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 11:22 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला करने वाली यह देश की पहली आईटी कंपनी है। छह महीने में यह दूसरी बार है, जब टीसीएस ने सैलरी हाइक का फैसला लिया है। इस फैसले से कंपनी के 4.7 लाख कर्मियों को फायदा पहुंचेगा। जानकारी के मुताबिक ऑफशोर एंप्लाइज की सैलरी में 6-7 फीसदी का इजाफा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- कोरोना Return: संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर DGCA सख्त, जारी की नई गाइडलाइन

कंपनी के प्रवक्ता ने सैलरी में बढ़ोतरी के फैसले की पुष्टि की है। कंपनी प्रवक्ता का कहना है कि इस फैसले का TCS के दुनियाभर के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि सैलरी बढ़ोतरी की ताजा घोषणा से TCS के कर्मचारियों को 6 महीने में 12-14% का इंक्रीमेंट मिल जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में सैलरी बढ़ाने की घोषणा करने वाली TCS देश की पहली IT कंपनी थी। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद इंडस्ट्री नॉर्म्स के अनुसार इंक्रीमेंट देने का फैसला किया था। जानकारों का कहना है कि TCS ने सैलरी हाइक का ऐलान कर नॉर्मल इंक्रीमेंट साइकल का संकेत दिया है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी TCS ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। सितंबर तिमाही के मुकाबले इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़ा है। यह नौ साल में सबसे तेज ग्रोथ है। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2011 में 13.5% ग्रोथ रही थी। रेवेन्यू में सालाना ग्रोथ 5.4% और प्रॉफिट में 7.2% रही है। इस तिमाही कंपनी ने 42,015 करोड़ रुपए का बिजनेस (रेवेन्यू) किया। इस पर उसे 8,701 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। दिसंबर 2019 तिमाही में इसे 8,118 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

यह भी पढ़ें- रुचि सोया के शेयरों में मेनिपुलेशन: सेबी का 7 कंपनियों को 4.73 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश

तीन महीने में 15,721 कर्मचारियों की भर्ती
TCS देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी है। इन तीन महीनों में इसने 15,721 कर्मचारियों की भर्ती की। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 4,69,261 हो गई है। पूरे स्टाफ में 36.4% महिलाएं हैं। बीती तिमाही में कंपनी ने प्रति शेयर 6 रुपए डिविडेंड देने की घोषणा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News