टैक्स कलेक्शन बीते वित्त वर्ष में उछलकर रिकॉर्ड 27 लाख करोड़ रुपए के पार

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 03:49 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सरकार के लिए अच्छी खबर है। वित्त वर्ष 2021-22 में टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन में 34 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। देश में कुल कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 27.07 लाख करोड़ रुपए रहा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में उछाल से कुल संग्रह बढ़ा है। राजस्व सचिव तरूण बजाज ने शुक्रवार को कहा कि सकल कर संग्रह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 में 27.07 लाख करोड़ रुपए जबकि बजट में अनुमान 22.17 लाख करोड़ रुपए का था। 

प्रत्यक्ष कर संग्रह इस दौरान 49 प्रतिशत उछलकर 14.10 लाख करोड़ रुपए रहा जो बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपए अधिक है। प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर आता है। बजाज ने कहा कि उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क समेत अप्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-2 में 30 प्रतिशत बढ़कर 12.90 लाख करोड़ रुपए रहा जो बजट अनुमान से 1.88 लाख करोड़ रुपए अधिक है। 

बजट में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 11.02 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था। कर-जीडीपी अनुपात बीते वित्त वर्ष में उछलकर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया जो 2020-21 में 10.3 प्रतिशत था। यह 1999 के बाद सर्वाधिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News