सुपरटेक को मिली खेल गांव परियोजना की मंजूरी, 4 साल में होगी पूरी

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्लीः रीयल्टी कंपनी सुपरटेक को ग्रेटर नोएडा में खेलों पर केंद्रित आवासीय परियोजना के लिए हरित मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 1,130 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि प्रस्तावित आवासीय परियोजना ‘खेल गांव’ इस साल दिवाली पर शुरू की जाएगी और इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। इस 62 एकड़ परियोजना का विकास ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर 27 में किया जाएगा। इसे नोएडा विस्तार भी कहा जाता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रस्तावित खेल गांव परियोजना को विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर मंजूरी दी है। कंपनी को पर्यावरण मंजूरी के बारे में भेजे पत्र में यह जिक्र किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस मंजूरी के लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। इस बारे में संपर्क करने पर सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा ने कहा कि हम ग्रेटर नोएडा पश्चिम में 62.5 एकड़ की परियोजना के तहत 4,000 फ्लैट और विला बनाएंगे। इसके अलावा खेल और अन्य मनोरंजन की सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इसमें 25 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स भी शामिल है।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News