रिकॉर्ड हाई के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक उछला

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 12:44 PM (IST)

मुंबईः कोरोना वैक्सीन के बारे में सकारात्मक संकेतों के दम पर सेंसेक्स आज 350 अंक से अधिक तेजी के साथ खुला। शुरुआती सत्र में 42,959.25 अंक के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें कुछ नरमी आई और यह 216.15 अंक की बढ़त के साथ 42813.58 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने भी आज 12557.05 का नया स्तर छुआ। बाद में यह 51.65 अंकों की तेजी के साथ 12512.70 पर ट्रेड कर रहा था।

ICICI Bank के शेयरों में सबसे अधिक 3 फीसदी की तेजी रही। ONGC, HDFC, L&T, SBI, HDFC Bank, IndusInd Bank और Bajaj Finance के शेयर भी फायदे में रहे। दूसरी ओर Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech, TCS, Nestle India और Maruti के शेयरों में गिरावट रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News