शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 9000 के नीचे फिसला

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 10:40 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कारोबार के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 150.53 अंक ऊपर और निफ्टी 21.45 अंक ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में सेंसेक्स में गिरावट आ गई। सेंसेक्स 751.95 अंकों की गिरावट के साथ 30345.78 और निफ्टी 215.80 अंक टूट कर 8921.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

बैंक निफ्टी 7 अप्रैल के बाद 18,000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 5.11% और पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.54% टूटकर कामकाज कर रहा है। मई में निफ्टी अब तक करीब 7% फिसला है। बता दें कि निफ्टी के लिए 14 साल में सबसे खराब मई सीरीज रही है। 2006 के मई महीने में निफ्टी 12% फिसला था।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 352 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 25.16 अंक या 0.08% नीचे 31,097.73 पर और निफ्टी 5.90 पॉइंट या 0.06% नीचे 9,136.85 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों के साथ अन्य देशों के बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60.08 अंक ऊपर 23,685.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.79 फीसदी बढ़त के साथ 70.84 अंक ऊपर 9,014.56 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 11.20 पॉइंट ऊपर 2,863.70 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.45 फीसदी बढ़त के साथ 12.79 अंक ऊपर 2,881.25 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News