शेयर बाजार धड़ाम, 604 अंक गिरा सेंसेक्स

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 10:12 AM (IST)

नई दिल्लीः आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला। आज 641 शेयरों में तेजी आई, 826 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार  
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 983.58 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ने और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा था। सूचकांक 1.98 फीसदी का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 फीसदी टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ। 

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट 
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 185.51 अंक नीचे 33,874.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 119.86 अंक नीचे 13,962.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स 241 अंक नीचे 28,812 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 28 अंकों की गिरावट के साथ 3,446 पर आ गया है।  हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 450 अंक नीचे 28,225 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54% की गिरावट के साथ 185.51 अंक नीचे 33,874.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.85% की गिरावट के साथ 119.86 अंक नीचे 13,962.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 30.30 पॉइंट नीचे 4,181.17 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News