गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 162 और निफ्टी 55 अंक टूटा

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 03:38 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कारोबार के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट बनी रही। सेंसेक्स 162.03 अंक गिरावट के साथ 41464.61 अंक और निफ्टी 55.55 अंक गिरकर 12226.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 146 अंक गिरकर 41,480.47 पर आ गया। निफ्टी में 48 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,234.15 का निचला स्तर छुआ। 

कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका के रॉकेट हमले में ईरान की इलीट कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम की मौत के बाद तनाव बढ़ने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट 4% बढ़कर 68.25 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। यह सितंबर 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। तनाव बढ़ने की आशंका और क्रूड के रेट में तेजी की वजह से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई, इससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ। 

एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट्स का शेयर 1.5% लुढ़क गया। एक्सिस बैंक में 1% नुकसान देखा गया। इंडसइंड बैंक का शेयर 0.8% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.7% नीचे आ गया। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.8% नीचे आ गया। सिर्फ आईटी इंडेक्स में 0.3% बढ़त दर्ज की गई।

आईटी कंपनियों के शेयरों में 2% तक बढ़त
दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 3.4% उछाल आया। टीसीएस में 1.7% और एचसीएल टेक में 1% तेजी आई। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा 0.4-0.4 फीसदी चढ़े।

टॉप गेनर
सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, गेल, इंफोसिस

टॉप लूजर
जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स, भारती इंफ्राटेल, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News