लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 हजार के नीचे और निफ्टी 189 अंक टूटा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 03:39 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः FED के फैसले और वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में घबराहट देखने को मिली और कारोबार के अंत में बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेसेंक्स  562.34 अंक यानी 1.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 49,801.62 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 189.15 अंक यानी 1.27 फीसदी टूटकर 14,721.30 के स्तर पर बंद हुआ है। इधर निफ्टी बैंक 575 प्वाइंट गिरकर 34,229 के स्तर पर बंद हुआ जबकि मिडकैप 597 प्वाइंट गिरकर 23,452 के स्तर पर बंद हुआ है। सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था, सेंसेक्स 72.06 अंकों की बढ़त के साथ 50,436.02 जबकि निफ्टी 36.10 अंक चढ़कर 14,946.55 पर खुला।

  • 03:08 PM सेंसेक्स 575 अंकों की गिरावट के साथ 49,788.52 पर और निफ्टी 190 अंक नीचे 14,720.45 पर आ गया है।
  • 11:48 AM सेंसेक्स 109 अंक ऊपर 50,473.53 पर और निफ्टी 13.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,923.85 पर कारोबार कर रहा है।
  • 11:45 AM BSE PSU इंडेक्स 1.42% की गिरावट के साथ 6,997.13 पर कारोबार कर रहा है। इसमें BPCL सहित अन्य के शेयरों में भारी बिकवाली है।
  • 10:19 AM सेंसेक्स 145.74 अंक गिरकर 50,218.22 और निफ्टी 50.35 अंक गिरकर 14,860.10 पर कारोबार कर रहा है।
  • 09:32 AM निफ्टी IT 180 अंकों की बढ़त के साथ 26,543 पर कारोबार कर रहा है। L&T इन्फोटेक के शेयर में 1.43% की बढ़त है।

स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स 
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 194.62 अंकों की गिरावट के साथ 20,309.98 के लेवल पर है, वहीं स्मॉलकैप 119.06 अंकों की गिरावट के साथ 21,045.91 के लेवल पर है। 

PunjabKesariसेंसेक्स में ONGC और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की गिरावट है। दूसरी ओर L&T और HCL टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है। BSE पर 2,083 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,150 में बढ़त और 842 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 207.35 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207.28 लाख करोड़ रुपए था।

PunjabKesariदुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
US मार्केट में सपाट कारोबार से दुनियाभर के शेयर बाजारों में सुस्ती है। जापान का निक्केई इंडेक्स 46 अंक नीचे 29,875 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 66 अंक गिरकर 28,961 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट, ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी बिकवाली है।

PunjabKesariअमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव
ब्याज दरों पर फेड रिजर्व का फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को डाओ जोंस 0.39% नीचे 32,825 अंकों पर बंद हुआ था। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में बढ़त रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
16 मार्च को शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 31 अंकों की गिरावट के साथ 50,363.96 पर और निफ्टी भी 19 पॉइंट नीचे 14,910.45 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,692.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,168.59 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News