भारत समेत 48 देशों को श्रीलंका ने दी राहत, 30 अप्रैल तक बढ़ायी Visa सुविधा

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 05:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्क:  श्रीलंका ने भारत समेत 48 अन्य देशों के नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। श्रीलंका में बीते साल 21 अप्रैल को ईस्टर रविवार हमले के बाद उसके पर्यटन उद्योग को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। हाल में चीन में कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से भी देश का पर्यटन प्रभावित हुआ है। 

 

ईस्टर रविवार को हुए हमले में 258 लोगों की मौत हुई थी। हमले के बाद पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने भारत और चीन समेत 48 देशों के लिए एक अगस्त से आगमन पर वीजा सुविधा शुरू की थी। डेली फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रमेश पथिराणा के हवाले से कहा कि ईस्टर हमलों के बाद मुफ्त वीजा योजना (आगमन पर वीजा) ने पर्यटकों की संख्या में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार ने पर्यटन क्षेत्र को फिर प्रभावित किया है। इसलिए इस सुविधा को तीन माह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

 

मंत्री ने कहा कि आगमन पर वीजा की सुविधा अब 30 अप्रैल तक मान्य रहेगी। हालांकि श्रीलंका ने देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद जनवरी में चीन के लिए आगमन पर वीजा सुविधा को स्थगित कर दिया था। श्रीलंका में सबसे अधिक पर्यटक भारत से जाते हैं और इसके बाद चीन के लोगों का स्थान है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News