महंगाई से मिली थोड़ी राहत, 46 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 01:44 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः लगातार बढ़ रही सिलेंडर की कीमतों से केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 45.50 रुपए कटौती की है। नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई थी।

जानिए लेटेस्ट रेट?
आज दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। दिल्ली में LPG सिलेंडर का मौजूदा दाम 809 रुपए है। जबकि इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया। इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपए हो गए। 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपए कर दिए गए। वहीं मार्च में LPG सिलेंडर की कीमत 819 रुपए कर दी गई थी।

हर महीने बदल रही हैं कीमतें
पिछले साल दिसंबर-2020 से घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। उस समय दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। इसके बाद लगातार घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी हैं। इस महीने भी उम्मीद थी कि तेल कंपनियां फिर से कीमतों में कटौती कर सकती हैं, पर इस ऐसा नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News