बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सैंसेक्स 254 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 04:03 PM (IST)

नई दिल्लीः पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू स्टॉक मार्कीट की तेज शुरुआत हुई थी। सैंसेक्स 147 अंक बढ़कर 32029 अंक पर खुला वहीं निफ्टी 51 अंक की तेजी के साथ 10057 अंक पर खुला था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 254.98 अंक यानि0.80  फीसदी बढ़कर 32,137.14  पर और निफ्टी81.50 अंक यानि0.81 फीसदी बंढ़कर 10,087.55 के स्तर पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है।

निफ्टी का ऑटो इंडेक्स भी रहा मजबूत
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1.2 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 1.4 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 1.2 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 2.2 फीसदी और पी.एस.यू बैंक इंडेक्स में 1.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के रियल्टी इंडेक्स में 2.1 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1 फीसदी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.7 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.6 फीसदी की तेजी आई है।
 

अाज के टॉप गेनर
-DIVISLAB    
-ADANITRANS    
-GODREJPROP    
-SUNDRMFAST    
-GDL

आज के टॉप लुसर
-ADVENZYMES    
-CENTRALBK    
-INDUSINDBK    
-HATHWAY    
-GNFC


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News