शेयर बाजार में भारी गिरावट, सैंसेक्स 200 अंक लुढ़का

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2017 - 09:33 AM (IST)

नई दिल्लीः ग्लोबल मार्कीट से मिले निगेटिव संकेत आज भारतीय शेयर बाजार पर भारी पड़े हैं। बुधवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 9900 के स्तर से नीचे फिसल गया है। वहीं सैंसेक्स को 200 अंक से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सैंसेक्स 196 अंक की गिरावट के साथ 31613 पर और निफ्टी 62 अंक की गिरावट के साथ 9890 पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी होती दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 24,175 के स्तर पर आ गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News