बाजार में बढ़त गायब, सैंसेक्स 3 अंक चढ़कर बंद

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू बाजार में आज भी रिकॉर्ड स्तर बने, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने से सारी बढ़त हवा हो गई। आज निफ्टी ने 9450.65 तक दस्तक दी, तो सेंसेक्स 30366.43 तक पहुंचा था।  कारोबार को अंत में आज सैंसेक्स 2.81 अंक यानि 0.01 फीसदी बढ़कर 30,250.98 पर और निफ्टी 15.10 अंक यानि 0.16 फीसदी बढ़कर 9,422.40 पर क्लोज हुआ। 

स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर 14960 के आसपास , जबकि आज यह इंडेक्स 15052 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट होकर 18360 के आसपास है, जबकि यह इंडेक्स आज 18460 के ऊपर बंद हुआ। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 15650 के आसपास, जबकि आज यह इंडेक्स 15750 तक पहुंचा था। 

बैंक निफ्टी सपाट
बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 22,818.5 के स्तर पर क्लोज हुआ है, लेकिन निफ्टी के प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.25 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है। 

कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी
ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पी.एस.यू. बैंक और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी, आई.टी. इंडेक्स में 0.4 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 3.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.75 फीसदी और पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 1.7 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News