पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज मिली राहत, नहीं बढ़े दाम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 09:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग को देखते हुए पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है। सियासी गलियारे में भी तेल के दाम सुर्खियों में आ गए हैं। 21 दिनों तक लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। इसके बाद 22वें दिन रविवार को तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। सोमवार को फिर से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। आज मंगलवार को तेल कंपनियों ने दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि पूरे देश में तेल की कीमतों में विरोध देखते हुए तेल कंपनियां सहम गई हैं और आज आम लोगों को दाम न बढ़ाकर बड़ी राहत दे दी है। कल पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हो गया था। कुल मिलाकर अब तक पेट्रोल 9.17 रुपए और डीजल 11.23 रुपए महंगा हो गया है। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल कल के भाव से बिक रहा है।  

यह भी पढ़ें- ध्यान दें! 30 जून के बाद बदल जाएंगे बैंक खाते से जुड़े ये नियम, नहीं मिलेगी छूट 

जानिए अपने शहर में तेल का भाव

  • दिल्ली में आज 30 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी कल के भाव से ही पेट्रोल डीजल बिक रहा है। पेट्रोल 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.53 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।  
  • मुंबई में पेट्रोल कल के भाव 87.19 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है। इसी तरह डीजल भी कल के भाव 78.83 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है।  
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम 82.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.64 रुपए प्रति लीटर है।   
  • चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।  
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 83.04 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 76.58 रुपए प्रति लीट के हिसाब से बिक रहा है। 

यह भी पढ़ें-  कोविड-19: बिक्री गिरने से वेतन कटौती, कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं रियल्टी कंपनियां 

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें 
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-  इरडा ने तीन बीमा पॉलिसी के नाम के लिए मांगे सुझाव, मिलेगा 10 हजार रुपए का ईनाम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News