तेल की कीमतों में राहत जारी, इन शहरों में 100 रुपए के कम में मिल रहा पेट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 11:04 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। आपको बता दें कि सरकार के ऐलान के बाद से ही ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। सरकार ने दिवाली के एक दिन पहले पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब तक कीमतों में और कोई बदलाव नहीं किया गया। 

जानिए क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल (कीमत रुपए प्रति लीटर) डीजल (कीमत रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
बेंगलुरू 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
भोपाल 107.23 90.87
शिमला 95.78 80.35


कच्चे तेल की कीमतों में राहत
कच्चे तेल की कीमतों में फिलहाल राहत का रुख है। नरमी के बावजूद हालांकि कीमतों का स्तर अभी भी ऊंचा ही बना हुआ है। ये लगातार तीसरा हफ्ता रहा है जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में नरमी के लिये अमेरिका बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ा सकता है, जिसके बाद कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News