कर्ज मुक्ति से रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड स्तर पर, मार्केट कैप 11 लाख करोड़ के करीब

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 03:41 PM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ज़मुक्त कंपनी बनने की खबर के बाद शेयर में तेजी आई है। शुक्रवार को NSE पर रिलायंस के शेयर ने 1684 रुपए का नया उच्चतम स्तर बनाया है। इससे कंपनी की मार्केट कैप में भी जोरदार इजाफा हुआ है। आरआईएल की मार्केट कैप बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपए हो गई है। 0

आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपए जुटाए हैं। रिलायंस ने राइट्स से भी 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाए हैं।इस कवायद के चलते RIL नेट डेट फ्री हो गई है। इसका मतलब ये है कि NET लेवल पर RELIANCE पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी तय समय से पहले कर्ज मुक्त हो गई है। कर्ज मुक्त के लिए 31 मार्च 2021 का लक्ष्य था।

रिलायंस इंडस्ट्री हुई डेट फ्री
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शेयरधारकों से किया वादा पूरा हो गया है। हमने 31 मार्च 2021 के अपने तय कार्यक्रम से पहले रिलायंस नेट को कर्ज़ मुक्त कर दिया।

रिलायंस के शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल
शेयर बाजार की गिरावट में भी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले तीन महीने में शेयर ने 75 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, एक हफ्ते में 10 फीसदी, एक महीने में 17 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है।

कैसे हुई कर्जमुक्त
रिलायंस ने 58 दिनों में 168,818 करोड़ रुपए जुटाए हैं। मार्च 2020 तक कंपनी पर 161,035 करोड़ रुपए का नेट कर्ज था। रिलायंस जियो ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल एटलांटिक, केकेआर मुदाबला, एडीआईए, टीपीजी, सऊदी पीआईएफ से 22 अप्रैल के बाद से राशि जुटाई है। राइट्स इश्यू से कंपनी ने 53,124 करोड़ रुपए जुटाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News