नोटबंदी पर RTI का जवाब देने से इनकार!

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2017 - 05:52 PM (IST)

नई दिल्लीः आर.बी.आई. ने नोटबंदी के फैसले और प्रक्रिया पर आर.टी.आई. का जवाब देने से मना कर दिया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि नोटबंदी का ब्यौरा सार्वजनिक करने से देश के आर्थिक हितों को खतरा हो सकता है। आरबीआई के तर्क हैं कि मांगी गई जानकारी आर्थिक रूप से संवेदनशील है। जानकारी देने से देश के आर्थिक हित से समझौता होगा, इससे भविष्य की वित्तीय नीतियां प्रभावित होंगी।

अपने इस फैसले के लिए आर.बी.आई. ने आर.टी.आई. एक्ट के खंड 8 (1) (ए) का हवाला दिया है जिसमें देश की संप्रभुता के लिए छूट दी गई है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News