RBI के कर्मचारियों ने 30 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर जाने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 01:27 PM (IST)

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेतन संशोधन में देरी के विरोध में 30 नवंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। केंद्रीय बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के यूनाइटेड फोरम ने गवर्नर शक्तिकांत दास को भी पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। 

फोरम ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले चार साल या उससे अधिक समय से लंबित कर्मचारियों के वेतन संशोधन जैसे अत्यधिक संवेदनशील मामले पर केंद्रीय बैंक की मनमानी का कड़ा विरोध करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।'' संगठन ने कहा कि मौजूदा वेतन समझौते के तहत आने वाले सभी कर्मचारी 30 नवंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाएंगे।

फोरम में चार यूनियन शामिल हैं - अखिल भारतीय रिजर्व बैंक कर्मचारी संघ (एआईआरबीईए), अखिल भारतीय रिजर्व बैंक श्रमिक संघ (एआईआरबीडब्ल्यूएफ), भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी संघ (आरबीआईओए) और अखिल भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी संघ (एआईआरबीओए)। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News