2,000 रुपए के नोट की छपाई हुई बंद, पिछले 2 साल से नहीं छपा एक भी नया नोट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 05:47 AM (IST)

नई दिल्लीः 2016 में की गई ऐतिहासिक नोटबंदी के बाद 500 रुपए और दो हजार रुपए के नए नोट शुरू किए गए थे। तब चलन में रहे 500 रुपए व एक हजार रुपए के नोटों का कालाधन बढ़ाने वाले बताकर बंद किया गया था, लेकिन 1000 रुपए का नोट बंद कर 2000 का शुरू करने पर सवाल उठे थे। अब चर्चा है कि दो हजार के नोट भी बंद किए जा सकते हैं। इस आशंका को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि सरकार ने संसद में बताया है कि दो साल से 2000 का एक भी नया नोट नहीं छापा गया है। 

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को संसद को एक लिखित जवाब में बताया कि 30 मार्च 2018 को 2000 रुपए के 336.2 करोड़ नोट चलन में थे, जबकि 26 फरवरी 2021 को इनकी संख्या घटकर 249.9 करोड़ रह गई। बैंक नोटों की छपाई का फैसला जनता की लेन-देन की मांग को पूरा करने के लिए रिजर्व बैंक की सलाह पर लिया जाता है। 2019-20 और 2020-21 में 2000 रुपए के नोटों की छपाई का ऑर्डर नहीं दिया गया। 

इससे पहले रिजर्व बैंक ने 2019 में बताया था कि वित्त वर्ष 2016-17 में 2000 रुपए के 354 करोड़ नोटों की छपाई की गई थी। इसके बाद 2017-18 में केवल 11.15 करोड़ नोटों की छपाई हुई।  2018-19 में 4.669 करोड़ नोट छापे गए तो अप्रैल 2019 के बाद से एक भी नोट नहीं छापा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News