पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए आज क्‍या है दाम?

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 09:01 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़कर 82.36 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 27 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और दिल्ली में डीजल 74.62 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।
PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.36 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.82 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.19 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.02 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.55 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.61 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)  डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.36 74.62
मुंबई 87.82 78.22
कोलकाता 84.19 76.47
हरियाणा 81.02 73.45
हिमाचल प्रदेश 81.55 72.75
चेन्नई 85.61 78.90

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 74.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.22 रुपए, कोलकाता में 76.47 रुपए, हरियाणा में 73.45 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.75 रुपए और चेन्नई में 78.90 रुपए प्रति लीटर है।

PunjabKesari

बढ़ती कीमतों से लोग परेशान
तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। साथ ही, लोगों में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। पिछले करीब एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती कीमतों पर लोगों को मामूली राहत देते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 2.50 रुपए कम जरूर किए। लेकिन आम आदमी को इससे नहीं के बराबर राहत मिलने वाली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News