दुनिया के 130 देशों से ज्यादा महंगा है श्रीगंगानगर में पेट्रोल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका मे

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 02:14 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल के दाम आम जनता का तेल निकालने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। आंकडों को देखें तो अकेले श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम दुनिया के 130 देशों से ज्‍यादा हैं। खास बात तो ये है कि भारत में पेट्रोल के दाम पडोसी देश पाकिस्‍तान, श्रीलंका, बंगलादेश, म्यांमार आदि से ज्‍यादा हैं, जबकि दुनिया में सबसे सस्‍ता पेट्रोल वेनेजुएला में है।

वहीं बात उन देशों की करें जहां पेट्रोल सबसे ज्‍यादा महंगा मिलता है, उनमें आर्थिक रूप से संपन्‍न जापान, हंगरी, साऊथ कोरिया, जॉर्डन, साइप्रस सेनेगल जैसे देश शामिल हैं। आपको बता दें क‍ि भारत में सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में 113.21 रुपए प्रति लीटर पर है। आने वाले दिनों में इसमें और बढोतरी की संभावनाएं जताई जा रही है।

भारत में इन देशों से मंहगा है पेट्रोल 
भारत में पेट्रोल के दाम पडोसी देशों से भी ज्‍यादा महंगा है। अगर बात पाकिस्‍तान की बात करें तो 54.40 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है, जबकि श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 68.69 रुपए, नेपाल में 80.03 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। वहीं दुनिया की सबसे बडी आबादी वाले देश चीन में पेट्रोल के दाम 87.13 रुपए प्रति लीटर पर हैं।

इन देशों में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल
भारत में पेट्रोल के दाम कई राज्‍यों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुके हैं। वहीं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जिनमें पेट्रोल के दाम 188 रुपए के पार जा चुके हैं। आंकडों की बात करें तो हांगकांग में पेट्रोल 188.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि लेबनान में पेट्रोल 186.99 रुपए प्रति लीटर है। उसके बाद नीदरलैंड, नार्वे, डेनमार्क, इजरायल जैसे देशों में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है।

इन 10 देशों में है सबसे कम पेट्रोल का दाम 

  • वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत आपकी सोच से भी कम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में 1.48 रुपए है।
  • ईरान: सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने के मामले में दूसरे नंबर पर ईरान का नाम है। वहां पेट्रोल का दाम 4.45 रुपए था, जो भारत से बहुत ज्यादा सस्ता है।
  • अंगोला: तीसरे नंबर पर अंगोला है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 18.62 रुपए है। 
  • अल्जीरिया: चौथे नंबर पर अल्जीरिया का नाम आता है। यहां एक लीटर पेट्रोल 25.43 रुपए लीटर है। 
  • कुवैत: सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में कुवैत का नाम पांचवें स्थान पर आता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.95 रुपए है।
  • नाईजीरिया: दुनिया में नाईजीरिया सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले मुल्कों में छठवें स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 29.95 रुपए है।
  • तुर्कमेनिस्तान: 7वें स्थान पर तुर्कमेनिस्तान का नाम आता है। यहां एक लीटर की कीमत 31.92 रुपये है जो भारत के हिसाब से बहुत ही कम है।
  • कजाकिस्तान: आठवें स्थान पर कजाकिस्तान का नाम आता है। यहां यहां एक लीटर की कीमत 33.18 रुपए है।
  • मलेशिया: सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले मुल्कों में 9वें स्थान पर  मलेशिया का नाम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 36.04 रुपए है।
  • इथियोपिया: टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर इथियोपिया है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 36.14 रुपए है। 
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News