2 दिन बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 09:25 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से बढ़ौतरी हुई। दो दिनों की गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 5 पैसे महंगा हुआ और डीजल में भी 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती-घटती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है।
PunjabKesari
 एक्सपर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक ग्रोथ को लेकर जारी चिंता का असर कच्चे तेल पर है। अगर दुनिया में आर्थिक ग्रोथ धीमी रहती है तो मैन्युफैक्चरिंग और अन्य गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। लिहाजा कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी।

PunjabKesari

 आज के रेट्स
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 72.44 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 75.97 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 73.00 रुपए प्रति लीटर पर है। डीजल की कीमतें दिल्ली 65.62, कोलकाता में 67.40, मुंबई में 68.71 और चेन्नई में 69.32 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई हैं।

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.33 65.62
मुंबई 75.97 68.71
कोलकाता 72.44 67.40
चेन्नई 73.00 69.32

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News