घोसन की गिरफ्तारी के एक साल बाद रेनॉ, निसान, मित्शुबिशी ने चुना संयुक्त उपक्रम का नया प्रमुख

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 02:28 PM (IST)

पेरिसः रेनॉ, निसान और मित्शुबिशी के संयुक्त उपक्रम ने पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की गिरफ्तारी के करीब एक साल बाद अपना नया मुख्य कार्यकारी चुन लिया है। फ्रांस के अखबार ली फिगारो के अनुसार, लेबनानी मूल के हादी जाबलित (49) को संयुक्त उपक्रम का नया मुख्य कार्यकारी बनाया गया है। 

मामले से जुड़े एक सूत्र ने ली फिगारो की खबर की पुष्टि करते हुए एएफपी को शुक्रवार को बताया कि जाबिल्त औद्योगिक तालमेल की परियोजनाओं का कार्य देखेंगे तथा संयुक्त उपक्रम की दक्षता एवं वित्तीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। जाबिल्त अभी संयुक्त उपक्रम में कारोबारी गतिविधियों के प्रमुख का कार्य देख रहे थे। वह 1994 में उत्पाद प्रबंधक के तौर पर रेनॉ से जुड़े थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News