ऑल टाइम हाई पर पहुंची तेल की कीमतें, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के करीब

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 12:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार को कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल का मूल्य 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहंच गया, जबकि डीजल का भाव बढ़कर 91 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। यह इस महीने 11वीं बढ़ोतरी है, जिसके साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपए प्रति लीटर पर चला गया, वहीं डीजल भी 83.80 रुपए प्रति लीटर पर चला गया।

पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 100 रुपए के स्तर को पार कर गई है। इस समय मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.32 रुपए है, जबकि डीजल 91.01 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.62 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। स्थानीय करों और मालभाड़े के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर रहता है।

इस महीने पेट्रोल 2.69 रुपए और डीजल 3.07 रुपए हुआ महंगा
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चुनाव के बाद से ही तेजी देखने को मिल रही है। ठहर-ठहर कर 12 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.69 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अगर डीजल की बात की जाए तो इसी दौरान डीजल के दाम में 12 दिन में 3.07 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

जानिए अपने शहर के आज के रेट

शहर पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली 93.04 83.80
मुंबई 99.32 91.01
चेन्नई 94.71 88.62
कोलकाता 93.11 86.64
भोपाल 101.11 92.21
लखनऊ 90.72 84.18

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News