रिकॉर्ड स्तर पर तेल की कीमतें, चार दिन में 1 रुपया महंगा हुआ डीजल

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 10:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पेट्रोल की कीमतों में शुक्रवार को 28 पैसे तक और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह लगातार चौथा दिन है जब दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं। आज इनकी कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चार दिन में दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल एक रुपया महंगा हो चुका है। 

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 91.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 81.73 रुपए प्रति लीटर हो गई। पिछला रिकॉर्ड स्तर 27 फरवरी से 23 मार्च 2021 तक रहा था। इसके बाद चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान चार दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रखी गई थीं। चुनाव परिणाम के बाद 04 मई से लगातार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

देश के चार महानगरों में तेल की कीमतें

शहर पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 91.27 81.73
मुंबई 97.61 88.82
चेन्नई 93.15 86.65
कोलकाता 91.41 84.57

मध्यप्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल पर 100 के पार 
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपए का मिल रहा है। यहां डीजल के लिए लोगों से 93.54 रुपए वसूले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के अनूपनगर में भी पेट्रोल 100 रुपए के पार हो गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 101.15 और 91.56 रुपए का हो गया है। 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत 
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News