उड़ानों की संख्या 1,400 के करीब

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 04:16 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में उड़ानों की संख्या बढ़ते हुए गुरुवार को 1,400 के करीब पहुंच गई जबकि पूर्णबंदी के बाद से अब तक यात्रियों की कुल संख्या 91 लाख के पार पहुंच गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को घरेलू मार्गों पर कुल 1,383 नियमित यात्री उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,16,398 यात्रियों ने सफर किया। 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पूर्णबंदी के उपरांत 25 मई को घरेलू उड़ानें दुबारा शुरु होने के बाद से 91 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘‘घरेलू नागर विमानन परिचालन निर्बाध रूप से चल रहा है। गत 17 सितंबर को 1,16,398 यात्रियों के साथ हम धीरे-धीरे कोविड-पूर्व स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। परिचालन दुबारा शुरु होने के बाद 25 मई से अब तक 91 लाख से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News