नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ स्टॉक मार्कीट, निफ्टी पहली बार 9500 के ऊपर बंद

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2017 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्लीः  दमदार खरीदारी के दम पर घरेलू बाजार नए शिखर पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं। निफ्टी पहली बार 9500 के पार निकला और इसके ऊपर बंद हुआ है। सेंसेक्स भी रिकॉर्ड 30600 के करीब बंद हुआ है। निफ्टी ने आज 9517.2 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया, तो सेंसेक्स 30591.55 की नई ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब हुआ। सेंसेक्स में 0.75 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी है, जबकि निफ्टी 0.7 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है। 

इस कारण से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा मार्कीट
- अमेरिकी बाजार बढ़त  
- एशियाई मार्कीट में भी तेजी।
- आई.टी.सी.,टी.सी.एस.,आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एच.डी.एफ.सी. जैसी हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में खरीददारी के चलते मार्कीट ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया।
- घरेलू मार्केट में खरीददारी बढ़ी है। अप्रैल में फॉरेन इन्वेस्टर्स बिकवाल रहे थे।
- पॉजिटिव मैक्रो डेटा से घरेलू इन्वेस्टर्स का सेंटीमेंट्स मजबूत हुआ।

4 कारोबारी दिनों में 9300 से 9500 पर पहुंचा निफ्टी
निफ्टी को 9300 के लेवल से 9500 के स्तर पर पहुंचने में सिर्फ 14 कारोबारी दिन लगे। इस दौरान निफ्टी में 200 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 25 अप्रैल को निफ्टी 9306.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

BSE का मार्कीट कैप ऑलटाइम हाई पर
तेजी भरे माहौल के बीच सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है, जिसके चलते बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 127.86 लाख करोड़ के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है, वहीं, कैपिटल गुड्स, मेटल, फार्मा मीडिया शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। 

मिडकैप में हल्की बढ़त
 कारोबार के दौरान मिडकैप में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का माहौल है। बी.एस.ई. के मिडकैप इंडेक्स में 0.21 फीसदी की मजबूती दिख रही है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी बढ़ा है।रियल्टी शेयरों में तेजी के चलते बीएसई रियल्टी इंडेक्स 3 साल के हाई लेवल पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रियल्टी इंडेक्स 2103 के हाई लेवल पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल टॉप गेनर
कारोबार में सैंसेक्स पर भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टी.सी.एस., टाटा मोटर्स, आई.टी.सी., डॉ. रेड्डीज, एचयूएल, टाटा स्टील, इन्फोसिस, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, विप्रो और मारुति के शेयर्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एम.एंड.एम., कोल इंडिया, ओ.एन.जी.सी., एल.एंड.टी., बजाज ऑटो शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News