पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव
punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 07:58 AM (IST)
बिजनेस डेस्क: तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर स्थिर रही। शुक्रवार को पेट्रोल 35 पैसे महँगा हुआ था। डीजल लगातार चौथे दिन 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 99.16 | 89.18 |
मुंबई | 105.24 | 96.72 |
चेन्नई | 100.13 | -93.72 |
कोलकाता | 99.04 | 92.03 |
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। देश के दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम आज स्थिर रहे। मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपये और डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
चेन्नई में 100.13 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.04 रुपये और डीजल की कीमत 92.03 रुपये रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।