दुनिया के 5वें अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, Forbes की अरबपति लिस्ट में बारेन बफेट को पछाड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 09:29 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी बुधवार को विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। रिलायंस के शेयर की कीमत आज 2010 रुपए को छू गई और इसी के साथ वह अपनी कुल संपदा 75 अरब डॉलर हो जाने से फोर्ब्स की दस सबसे अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए। मुकेश अंबानी की शुद्ध संपदा में 10 बड़े धनकुबेरों में सर्वाधिक 3.2 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई। इस सूची में अंबानी की परिसंपत्तियां बारेन बफेट, लैरी ऐलीसन, ऐलोन मस्क, स्टीव बालमेर और लैरी पैग से अधिक हो गई है।

PunjabKesari

एक हफ्ते पहले भी अंबानी विश्व के पांच अमीरों में शामिल होने की राह पर थे किंतु 43वीं एजीएम के बाद रिलायंस के शेयर को लगे छह प्रतिशत के झटके से यह सफलता हाथ लगते लगते रह गई थी। फोर्ब्स के इस रियल टाइम इंडेक्स में आज मुकेश अंबानी से ऊपर पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। बिल गेट्स 113.1 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नोट परिवार 112 अरब डॉलर संपदा के साथ तीसरे स्थान पर है। मार्क जुकरबर्ग 89 अरब डालर परिसंपत्तियों के साथ चौथे नंबर पर हैं। बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं।

PunjabKesari

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का बाजार पूंजीकरण (MMcap) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपए (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया। इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है। इसके साथ फोर्ब्स की धनाढ्य व्यक्तियों की वास्तविक समय पर जारी की जाने वाली सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी दो हफ्ते पहले छह जुलाई, 2020 को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 160 अरब डॉलर था।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News