लगातार 13वें साल मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्ली: फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हुए है। देश के टॉप 100 अमीरों की संपत्ति की बात करें तो एक साल पहले की तुलना में उनकी दौलत में 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी सबसे अमीर भारतीय कारोबारी हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।

टॉप 10 की लिस्ट में ये नाम शामिल हैं
पहले नंबर में मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की दूसरी लिस्ट में गौतम अडानी है। इनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।  तीसरे नंबर में शिव नाडार  का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें नंबर में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

इसके बाद फोर्ब्स की लिस्ट में छठे नंबर पर साइरस पूनावाला हैं। इनकी संपत्ति 11.5 अरब डॉलर है। सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। आठवें नंबर में उदय कोटक का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है। इसके बाद नौवें नंबर में गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। और दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News