तेजी के साथ खुला बाजार, निफ्टी 9450 के करीब

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 09:54 AM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते की शुरुआत घरेलू बाजारों के लिए अच्छी रही है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। तेजी के इस माहौल में निफ्टी 9450 के करीब नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा बढ़कर 30350 के करीब पहुंच गया है। 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक मजबूत हुआ है। बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी आई है, हालांकि आई.टी. और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी मजबूत होकर 22,800 के करीब पहुंच गया है। 

आज के दिग्गज शेयर
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, ओ.एन.जी.सी. और एच.डी.एफ.सी. 2.3-1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में सिप्ला, हीरो मोटो, बी.पी.सी.एल., इंफोसिस, विप्रो और सन फार्मा 1.2-0.25 फीसदी तक कमजोर हुए हैं। मिडकैप शेयरों में पीरामल एंटरप्राइजेज, एन.एल.सी. इंडिया, एम.आर.पी.एल., सन टीवी और एस.जे.वी.एन. 5-2.3 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में अवंती फीड्स, वाटरबेस, जेके सीमेंट, नंदन डेनिम और एन.डी.टी.वी. 19.8-10 फीसदी तक बढ़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News