शेयर बाजार धड़ाम: जोरदार गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 10:01 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला। बाजार में कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 845 अंक गिर गया और 54 हजार के नीचे आ गया। 

फिलहाल, सेंसेक्स 53,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी में भी शुरुआती गिरावट और तेज हो गई। यह सूचकांक 344 अंक टूटकर 16,167 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बाजार खुलने के साथ लगभग 816 शेयरों में तेजी आई, 1434 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ था।

पिछले हफ्ते भी 4% टूटा था शेयर मार्केट
6 मई 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार 4% की गिरावट के साथ बंद हुए थे। RBI द्वारा ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत के चलते भारतीय बाजारों में भी सेंटीमेंट खराब रहा।

6 मई को समाप्त हफ्ते में BSE सेंसेक्स 2,225 अंक यानी 3.89% की गिरावट के साथ 54,835 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 691 अंक यानी 4.04% टूटकर 16,411 के स्तर पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News